Current Date & Time
Current Date & Time
Home Latest Updates एक्सप्लेनर:पहले अमित शाह से मुलाकात, फिर शरद पवार से बात; राकांपा में क्यों फूट की अटकलें, किस ओर जाएगा दल? – Ncp Rift And Merger Talks With Ncpsp Sharad Pawar Sunetra Pawar Amit Shah Meet Explainer
Latest Updates

एक्सप्लेनर:पहले अमित शाह से मुलाकात, फिर शरद पवार से बात; राकांपा में क्यों फूट की अटकलें, किस ओर जाएगा दल? – Ncp Rift And Merger Talks With Ncpsp Sharad Pawar Sunetra Pawar Amit Shah Meet Explainer

Share
Share


NCP Rift and merger talks with NCPSP Sharad Pawar Sunetra Pawar Amit Shah meet explainer

एनसीपी में टूट और विलय की अटकलें।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में एक बार फिर टूट की अटकलें लग रही हैं। खासकर नवंबर का महीना पार्टी के लिए भारी पड़ता दिख रहा है। इस पूरी हलचल की शुरुआत हुई 1 नवंबर को, जब राकांपा के आधा दर्जन शीर्ष नेता दिल्ली पहुंच गए। इसे लेकर महाराष्ट्र के सियासी गलियारों में अटकलों का दौर शुरू हो गया और विपक्षी महाविकास अघाड़ी (एमवीए) ने राकांपा में एक और टूट की आशंका जताई। 




यह चर्चा थमी ही थीं कि शुक्रवार को एक बार फिर राकांपा के कद्दावर नेता प्रफुल्ल पटेल अविभाजित राकांपा के संस्थापक शरद पवार से मिलने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंच गए। प्रफुल्ल पटेल ने तो इसे शरद पवार के स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए हुई मुलाकात करार दिया, लेकिन राजनीतिक हलकों में राकांपा में सबकुछ ठीक न होने की बातें फिर शुरू हो गईं।



Source link

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles