Current Date & Time
Current Date & Time
Home Latest Updates कांग्रेस की इंसाफ रैली:राहुल गांधी ने सिद्धू मूसेवाला को बताया डायनामिक नाैजवान, कहा-उसके गाने में पंजाब – Rahul Gandhi Insaaf Rally In Sangrur Today Congress President Mallikarjun Kharge All Update
Latest Updates

कांग्रेस की इंसाफ रैली:राहुल गांधी ने सिद्धू मूसेवाला को बताया डायनामिक नाैजवान, कहा-उसके गाने में पंजाब – Rahul Gandhi Insaaf Rally In Sangrur Today Congress President Mallikarjun Kharge All Update

Share
Share


संगरूर के गांव फगुवाला में कांग्रेस की इंसाफ रैली में राहुल गांधी का संबोधन शुरू हो गया है। राहुल गांधी ने अपने संबोधन की शुरुआत में सिद्धू मूसेवाला की बात की। उन्होंने मूसेवाला को डायनामिक नाैजवान बताया और कहा कि उनकी आवाज में पंजाब सुनाई देता था। 

उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी माैजूद हैं। मंच से राहुल गांधी को हल और तलवार भेंट की गई।

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आज का दिन पंजाब के लिए शुभ ह। सभी कांग्रेसी नेता इकट्ठा हैं और भारी भीड़ ने साबित कर दिया है। एकता को क़ायम रखने की जरूरत है। राहुल गांधी ने वोट चोरी का मुद्दा उठाया और सभी दलों को इकट्ठा किया। दिल्ली सरकार, वोट चोरी से बनी है। यदि पंजाब में चुनाव जीते तो पूरे देश में जीतेंगे, ये मेरा दावा है। भाजपा तो हमारी संस्थाओं को खत्म कर रही है। भगवंत मान सरकार बेहद बुरी सरकार है। पंजाब की नीति पंजाब के नेता ही तय करेंगे।

मंच से भाषण के दाैरान वरिष्ठ नेता विजयइंदर सिंगला ने कहा कि आप सरकार, संगरूर से चल रही है लेकिन संगरूर को कुछ नहीं मिला। भाजपा ने 12 साल से संगरूर और पंजाब को कुछ नहीं दिया। यूपीए सरकार ने कैंसर अस्पताल बनवाया था। 

सांसद सुखजिंदर रंधावा ने कहा कि 1957 में संगरूर से सांसद तेजा सिंह स्वतंत्र का संसद में निधन हो गया था और उनके थैले से केवल दो रोटी और अचार मिला था। अब आप के इलाके के ही वर्तमान मुख्यमंत्री भगवंत मान के थैले से शराब की बोतलें मिली हैं। 

वहीं पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी के बोलने से पहले लोगों ने उनके समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। चन्नी ने कहा कि कांग्रेस की रैली में लोग ऐसे आ रहे हैं जैसे विवाह में जा रहे हों और आप की रैलियों में ऐसे जाते हैं जैसे भोग पर जा रहे हों। चन्नी ने कहा कि उन्होंने अपने छोटे से कार्यकाल में हर वर्ग को राहत दी थी।

प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि हर पंजाबी इंसाफ की गुहार लगा रहा है। संगरूर ने 2027 में कांग्रेस के सरकार में आने की नींव रख दी है। आप का विकल्प केवल कांग्रेस है। आप सरकार सबसे करप्ट सरकार है।

 

पंजाब कांग्रेस प्रधान परगट सिंह ने कहा कि पांच साल पहले संगरूर की इसी धरती से नया पंजाब देखने के सपने लोगों ने संजोए थे, लेकिन आप सरकार ने जंगलराज बना दिया है। धान की खरीद बंद हो रही है। पंजाब पुलिस स्टेट बन गया है। सीएम मान को चुनौती देते हुए परगट सिंह कहा कि पंजाब ने तानाशाही को बर्दाश्त नहीं किया और न ही नफरत परोसने वालों को। पगड़ी बांधकर इंकलाब नहीं लाया जा सकता है। नशा तो पंजाब के सेहत मंत्री की देन है। उन्होंने कहा कि 2029 में राहुल गांधी को देश प्रधानमंत्री देखना चाहता है। 

पंजाब प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि संगरूर में इतनी बड़ी संख्या में लोगों का आना इस बात का प्रमाण है कि जनता आप की फरेबी सरकार को जड़ से उखाड़ने के लिए आतुर है। कांग्रेस की आवाज को हर गांव में बुलंद किया जाएगा। पायलट ने कहा कि मुख्यमंत्री तो केवल चुटकुले सुना रहे हैं, गंभीर विषयों पर चुप्पी साध लेते हैं। 



Source link

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles