Current Date & Time
Current Date & Time
Home Latest Updates चक्रवात मुरासु:आंध्र प्रदेश के तट से टकराया तूफान, लैंडफॉल की प्रक्रिया जारी; कई जगह तेज हवाओं के साथ बारिश – Cyclone Murasu Landfall Andhra Imd Rainfall Strong Winds Bay Of Bengal Storm Ongole Impact Hindi News Updates
Latest Updates

चक्रवात मुरासु:आंध्र प्रदेश के तट से टकराया तूफान, लैंडफॉल की प्रक्रिया जारी; कई जगह तेज हवाओं के साथ बारिश – Cyclone Murasu Landfall Andhra Imd Rainfall Strong Winds Bay Of Bengal Storm Ongole Impact Hindi News Updates

Share
Share


04:13 AM, 03-Nov-2026

चक्रवात के कारण बारिश: चेन्नई-तिरुवल्लूर में स्कूल-कॉलेज बंद

चक्रवात मुरासु के प्रभाव से तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई, तिरुवल्लूर और चेंगलपट्टू सहित उत्तरी तमिलनाडु के तटीय जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है। चेन्नई और तिरुवल्लूर में एहतियात के तौर पर स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।

03:58 AM, 03-Nov-2026

आंध्र प्रदेश में दो दिन भारी बारिश के आसार

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक चक्रवात मुरासु के प्रभाव से आंध्र प्रदेश के नेल्लोर, गुंटूर, कृष्णा, बापटला और प्रकाशम जिलों में भारी बारिश हो रही है। तटीय इलाकों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। इन जिलों में अगले दो दिनों तक अत्यधिक भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। 

03:45 AM, 03-Nov-2026

चक्रवात मुरासु: तटीय इलाकों में रेड अलर्ट, 19 से ज्यादा उड़ानें रद्द

मौसम विभाग ने तटीय राज्यों में मंगलवार को भी भीषण तेज हवाएं और अत्यधिक तेज बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है और अगले दो दिनों तक ज्यादातर इलाकों में तेज बारिश जारी रहने की चेतावनी भी दी है। आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में 19 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। ओडिशा में 3.3 लाख से अधिक लोगों को हटाकर सुरिक्षत जगहों पर पहुंचाया गया है।

03:20 AM, 03-Nov-2026

आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तमिलनाडु में बारिश के साथ तेज हवाएं

बंगाल की खाड़ी में एक हफ्ते के भीतर दूसरे भीषण चक्रवाती तूफान मुरासु के प्रभाव से आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तमिलनाडु के तटीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। इससे पहले सोमवार को भी मूसलाधार बारिश होती रही और प्रचंड वेग से हवाएं भी चलीं। तेलंगाना, छत्तीसगड़, मध्य महाराष्ट्र और केरलम के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश (7-21 सेमी) हुई।

03:06 AM, 03-Nov-2026

चक्रवात मुरासु: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया तूफान, लैंडफॉल की प्रक्रिया जारी; कई जगह तेज हवाओं के साथ बारिश

गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ ने 3 नवंबर 2026 को तड़के 2:30 बजे आंध्र प्रदेश के तट पर दस्तक दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, इसका लैंडफॉल जारी है। तूफान पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर केंद्रित था। जो आंध्र प्रदेश के ओंगोल से करीब 30 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में है।

चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ आंध्र प्रदेश तट से टकराया, तेज हवाएं

मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान मुरासु लैंडफॉल के बाद दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में प्रवेश कर रहा है। अगले तीन घंटों में यह नेल्लोर और नरसापुर के बीच, ओंगोल के करीब, दक्षिण आंध्र प्रदेश तट को पार करेगा। इस दौरान हवा की गति 100-110 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी, जो 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। चेन्नई और मछलीपट्टनम में डॉप्लर वेदर रडार से इसकी लगातार निगरानी की जा रही है।



Source link

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles