Current Date & Time
Current Date & Time
Home Latest Updates बाल यौन शोषण सामग्री विवाद:मेगन के 82 वर्षीय पिता थॉमस मर्कल गिरफ्तार, अमेरिका में लगे आरोप कितने गंभीर? – Child Obscene Content Controversy Meghan Father Thomas Markle Arrest Tampa Court Know Us Justice Dept Charges
Latest Updates

बाल यौन शोषण सामग्री विवाद:मेगन के 82 वर्षीय पिता थॉमस मर्कल गिरफ्तार, अमेरिका में लगे आरोप कितने गंभीर? – Child Obscene Content Controversy Meghan Father Thomas Markle Arrest Tampa Court Know Us Justice Dept Charges

Share
Share


Child obscene content controversy Meghan father Thomas Markle arrest Tampa court know US Justice Dept charges

ब्रिटेन में मेगन के पिता से जुड़ा मामला सुर्खियों में
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स-एजेंसी

विस्तार

ब्रिटेन के शाही परिवार से जुड़ा एक हाईप्रोफाइल मामला चर्चा में है। प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मर्कल के पिता थॉमस मर्कल को बाल यौन शोषण से जुड़ी सामग्री रखने के आरोप में अमेरिका में गिरफ्तार किया गया है। अमेरिकी न्याय विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 82 वर्षीय मर्कल पर बाल यौन शोषण से जुड़ी सामग्री रखने के मामले में आरोप लगाए गए हैं। सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ऑफ कैलिफोर्निया के अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय ने एक बयान में यह जानकारी दी।


मर्कल पर क्या हैं आरोप?

फर्स्ट असिस्टेंट यूनाइटेड स्टेट्स अटॉर्नी बिल एस्सेली ने कहा कि मर्कल पर बाल यौन शोषण सामग्री रखने का आरोप है। इसमें नाबालिग लड़कियों के साथ उनकी तस्वीरें भी शामिल हैं। एस्सेली ने इन आरोपों को बेहद गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि संघीय कानून के तहत मर्कल पर पूरी तरह से मुकदमा चलाया जाएगा। न्याय विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि संघीय जांच ब्यूरो ने थॉमस मर्कल को गिरफ्तार किया था। मर्कल को शुक्रवार को टैम्पा की अदालत में पेश किया जाएगा।



Source link

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles