Current Date & Time
Current Date & Time
Home Latest Updates भारत की हार, विंडीज की सीरीज में बराबरी:होप के शतक से बने 247 रन, पॉल की गेंदबाजी से 223 पर सिमटी टीम इंडिया – Ind Vs Wi 4th T20 2026 Innings Analysis India Vs West Indies Key Highlights And Turning Points News In Hindi
Latest Updates

भारत की हार, विंडीज की सीरीज में बराबरी:होप के शतक से बने 247 रन, पॉल की गेंदबाजी से 223 पर सिमटी टीम इंडिया – Ind Vs Wi 4th T20 2026 Innings Analysis India Vs West Indies Key Highlights And Turning Points News In Hindi

Share
Share


IND vs WI 4th T20 2026 Innings Analysis India vs West Indies Key Highlights and Turning Points News in Hindi

भारत बनाम वेस्टइंडीज
– फोटो : PTI

विस्तार

शाई होप के तूफानी शतक और कीमो पॉल की घातक गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारत को 24 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ मेहमान टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 2-2 से बराबरी कर ली। अब सीरीज का निर्णायक पांचवां और आखिरी मुकाबला शनिवार को बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। हैदराबाद में बुधवार को खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने शाई होप के नाबाद 102 रन और शेरफेन रदरफोर्ड की आक्रामक पारी की बदौलत तीन विकेट पर 247 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में भारतीय टीम संजू सैमसन की तूफानी अर्धशतकीय पारी के बावजूद 19.3 ओवर में 223 रन पर सिमट गई। वेस्टइंडीज के लिए कीमो पॉल ने पांच विकेट लेकर भारत की बल्लेबाजी को बड़ा झटका दिया।




Source link

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles