Current Date & Time
Current Date & Time
Home Latest Updates भारत ने वेस्टइंडीज को चटाई धूल:गिल का सबसे तेज दोहरा शतक, रोहित का सैकड़ा और 255 रन की साझेदारी; जीती सीरीज – India Beat West Indies By 8 Wickets: Gill’s Fastest Double Century, Rohits Ton And Record 255-run Stand
Latest Updates

भारत ने वेस्टइंडीज को चटाई धूल:गिल का सबसे तेज दोहरा शतक, रोहित का सैकड़ा और 255 रन की साझेदारी; जीती सीरीज – India Beat West Indies By 8 Wickets: Gill’s Fastest Double Century, Rohits Ton And Record 255-run Stand

Share
Share


India Beat West Indies by 8 Wickets: Gill's Fastest Double Century, Rohits Ton and Record 255-Run Stand

रोहित-गिल
– फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय कप्तान शुभमन गिल के रिकॉर्डतोड़ नाबाद दोहरे शतक और रोहित शर्मा की शानदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन शतकों की मदद से 405/7 का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में भारत ने 43.3 ओवर में दो विकेट खोकर 406 रन बनाते हुए वनडे इतिहास के अपने सबसे बड़े लक्ष्य का सफल पीछा किया।




भारत की जीत के नायक कप्तान शुभमन गिल रहे, जिन्होंने 133 गेंदों में नाबाद 223 रन की ऐतिहासिक पारी खेली। उन्होंने 117 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया और वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। गिल ने इस मामले में अपने ही साथी ईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ 126 गेंदों में 200 रन पूरे किए थे।



Source link

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *