Current Date & Time
Current Date & Time
Home Latest Updates भारत बनाम वेस्टइंडीज:गुवाहाटी में कोहली लगाएंगे शतकों का चौका! रोहित के पास 12 हजार वनडे रन पूरे करने का मौका – Ind Vs Wi 2nd Odi: Virat Kohli Eyes Fourth Guwahati Century, Rohit Sharma Nears 12,000 Odi Runs
Latest Updates

भारत बनाम वेस्टइंडीज:गुवाहाटी में कोहली लगाएंगे शतकों का चौका! रोहित के पास 12 हजार वनडे रन पूरे करने का मौका – Ind Vs Wi 2nd Odi: Virat Kohli Eyes Fourth Guwahati Century, Rohit Sharma Nears 12,000 Odi Runs

Share
Share


भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे वनडे में गुवाहाटी में विराट कोहली और रोहित शर्मा पर खास नजरें रहेंगी। कोहली इस मैदान पर लगातार चौथा शतक लगाने के इरादे से उतरेंगे, जबकि रोहित शर्मा 12 हजार वनडे रन पूरे करने से सिर्फ 73 रन दूर हैं। दोनों बल्लेबाजों का गुवाहाटी में शानदार रिकॉर्ड रहा है। कोहली ने यहां तीनों वनडे में शतक लगाए हैं, वहीं रोहित ने दो पारियों में 235 रन बनाए हैं।

IND vs WI 2nd ODI: Virat Kohli Eyes Fourth Guwahati Century, Rohit Sharma Nears 12,000 ODI Runs

रोहित-विराट
– फोटो : ANI

विस्तार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार को गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मैच में शानदार जीत के बाद भारतीय टीम की नजरें सीरीज पर कब्जा जमाने पर होंगी। इस मुकाबले में सभी की निगाहें अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा पर रहेंगी, जिनका गुवाहाटी में वनडे रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। विराट कोहली ने गुवाहाटी में अब तक तीन वनडे खेले हैं और तीनों में शतक जड़ा है। वहीं, रोहित शर्मा ने इस मैदान पर खेले दोनों वनडे में शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में बुधवार को दोनों दिग्गजों से एक बार फिर बड़ी पारियों की उम्मीद होगी।




Source link

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles