Current Date & Time
Current Date & Time
Home Latest Updates मौत के बाद लिंडसे ग्राहम पर गंभीर आरोप:डॉक्यूमेंट्री में यौन संबंधों को लेकर दावे, पैसे देकर किया गंदा काम – Late-south-carolina-senator-lindsey-graham-physical-relations-allegations-male-escorts-documentary-russian-oil
Latest Updates

मौत के बाद लिंडसे ग्राहम पर गंभीर आरोप:डॉक्यूमेंट्री में यौन संबंधों को लेकर दावे, पैसे देकर किया गंदा काम – Late-south-carolina-senator-lindsey-graham-physical-relations-allegations-male-escorts-documentary-russian-oil

Share
Share


अमेरिका के दिवंगत रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम की निजी जिंदगी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। अमेरिकी समाचार और टिप्पणी कार्यक्रम द यंग टर्क्स की एक डॉक्यूमेंट्री में तीन पुरुषों ने दावा किया है कि ग्राहम ने उनके साथ यौन संबंध बनाने के लिए पैसे दिए थे। इनमें से एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि 2001 में जब उसकी मुलाकात ग्राहम से हुई, तब वह नाबालिग था। अमर उजाला इन आरोपों की पुष्टि नहीं करता है।

द वॉशिंगटन टाइम्स और द न्यू रिपब्लिक की रिपोर्ट के अनुसार, ग्राहम की मौत के करीब चार महीने बाद गुरुवार को यह डॉक्यूमेंट्री जारी की गई। इसका नाम ‘द क्लोसेटोक्रेसी’ है। इसमें तीन ऐसे लोगों के बयान शामिल हैं, जिन्होंने खुद को पुरुष एस्कॉर्ट बताया है। उनका दावा है कि 2001 से 2015 के बीच ग्राहम ने उन्हें पैसे देकर यौन संबंध बनाए।

डॉक्यूमेंट्री में लगाए गए क्या आरोप?

डॉक्यूमेंट्री में ग्राहम के कथित निजी व्यवहार और एलजीबीटीक्यू+ अधिकारों से जुड़े कानूनों के खिलाफ उनके लंबे राजनीतिक रुख के बीच अंतर को दिखाने की कोशिश की गई है। इस मामले से जुड़ी एक वेबसाइट ‘द लिंडसे ग्राहम फाइल्स’ भी बनाई गई है, जिस पर आरोपों और उनसे जुड़ी घटनाओं की समयरेखा दी गई है।

डॉक्यूमेंट्री में केल्विन नाम के एक व्यक्ति ने दावा किया कि 2001 में जब उसकी ग्राहम से मुलाकात हुई, तब उसकी उम्र 17 साल थी। याहू की रिपोर्ट के मुताबिक, एक वीडियो क्लिप में वह कहता है, “मेरा नाम केल्विन है और मैंने लिंडसे ग्राहम के साथ यौन संबंध बनाए थे, जब मैं 17 साल का था।”

केल्विन ने बताया कि उसने कुछ समय के लिए यह काम इसलिए किया, क्योंकि उसका परिवार इतना गरीब था कि उसके पास कपड़े खरीदने तक के पैसे नहीं थे। उसके मुताबिक, ग्राहम ने उससे एक एस्कॉर्ट वेबसाइट के जरिए संपर्क किया था। केल्विन के अनुसार, उसे एरिजोना में तत्कालीन अमेरिकी सीनेटर जॉन मैक्केन के फार्महाउस पर बुलाया गया था। उस समय दक्षिण कैरोलिना के सीनेटर ग्राहम वहां मेहमान के रूप में ठहरे हुए थे।

वॉशिंगटन के होटल में मुलाकात का दावा

डॉक्यूमेंट्री में कोरी नाम के एक अन्य व्यक्ति ने भी ग्राहम को लेकर दावा किया। उसके मुताबिक, उसे एक काली एसयूवी में बैठाकर वॉशिंगटन डीसी के एक लग्जरी होटल ले जाया गया था, जहां उसे ग्राहम के साथ रहना था। कोरी ने कहा कि शुरुआत में उसे यह पता नहीं था कि वह व्यक्ति कौन था। कुछ महीने बाद उसने टीवी पर उस व्यक्ति को देखा। स्क्रीन पर नीचे ‘लिंडसे ग्राहम’ नाम लिखा था, तब उसे पता चला कि वह किससे मिला था।

तीसरे शख्स ने लगाए क्या आरोप?

डॉक्यूमेंट्री में तीसरे व्यक्ति जेसी का भी जिक्र है। उसने दावा किया कि 2012 और 2014 में वॉशिंगटन के द बीकन और डेज इन होटल में ग्राहम के साथ उसकी कथित तौर पर पैसे देकर मुलाकात हुई थी। 

रिपोर्ट के अनुसार, कोरी ने दावा किया कि 11 नवंबर 2015 को ग्राहम ने उसे वॉशिंगटन के मेफ्लावर होटल में यौन संबंध बनाने के लिए 1,500 डॉलर दिए थे। डॉक्यूमेंट्री में तीनों लोगों ने अपने चेहरे और पहचान उजागर करते हुए बयान दिए। फिल्म में दावा किया गया कि वे एक-दूसरे से पहले कभी नहीं मिले थे, लेकिन उन्होंने जिस व्यक्ति का जिक्र किया, वह एक ही था।

ग्राहम ने पहले क्या कहा था?

लिंडसे ग्राहम ने वर्षों तक सार्वजनिक जांच और चर्चाओं के बावजूद अपनी निजी जिंदगी के बारे में विस्तार से बात नहीं की थी। अक्टूबर 2018 में अभिनेत्री चेल्सी हैंडलर ने सार्वजनिक रूप से ग्राहम की यौन पहचान को लेकर आरोप लगाए थे। इसके बाद रीगन नेशनल एयरपोर्ट पर टीएमजेड को दिए एक इंटरव्यू में ग्राहम ने कहा था, “जहां तक इसका महत्व है, मैं समलैंगिक नहीं हूं।”

लिंडसे ग्राहम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी माने जाते थे। वह भारत की ओर से रूस से तेल खरीदने के मुखर आलोचक भी रहे थे। ग्राहम का इस साल जुलाई में 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।



Source link

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *