Current Date & Time
Current Date & Time
Home Latest Updates यूपी:हापुड़ के सिंभावली मिल को गन्ना आवंटन में राहत नहीं, हजारों किसान असमंजस में; आज से करेंगे आंदोलन – No Relief For Simbhaoli Mill Regarding Sugarcane Allocation; Protest To Begin Today
Latest Updates

यूपी:हापुड़ के सिंभावली मिल को गन्ना आवंटन में राहत नहीं, हजारों किसान असमंजस में; आज से करेंगे आंदोलन – No Relief For Simbhaoli Mill Regarding Sugarcane Allocation; Protest To Begin Today

Share
Share


सिंभावली चीनी मिल के पेराई सत्र पर संकट से हजारों किसान असमंजस में पड़ गए हैं। इस मिल को गन्ना आवंटन की मांग पर फिलहाल राहत नहीं मिली है। ऐसे में रोजी-रोटी को लेकर परेशान करीब 450 कर्मचारियों ने हड़ताल का एलान कर दिया है। बुधवार से मिल परिसर में सभी धरना देंगे, इसके अलावा ब्रजनाथपुर चीनी मिल में 11 नवंबर (आज) से पेराई सत्र शुरू होगा लेकिन गन्ना किल्लत से सत्र संचालन पर अब भी संकट है। 

दरअसल, गन्ना भुगतान में विलंब पर इस बार गन्ना आयुक्त के निर्देश पर हापुड़ के सिंभावली और ब्रजनाथपुर चीनी मिल के 184 केंद्र काट दिए गए हैं। यह गन्ना गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर के चीनी मिलों से जोड़े गए हैं। सिंभावली मिल पर महज छह और ब्रजनाथपुर मिल पर चार केंद्र जुड़े रह गए हैं। सिंभावली मिल की प्रतिदिन की पेराई क्षमता 60 हजार क्विंटल से अधिक है लेकिन वर्तमान में हर रोज 10 हजार क्विंटल गन्ना मिलना भी मुश्किल है। 

मिल संचालित कर रहे आईआरपी गन्ना आवंटन बढ़ाने की मांग को लेकर गन्ना आयुक्त के यहां अपील कर चुके हैं लेकिन अभी तक कोई राहत नहीं मिली है। सिंभावली शुगर मिल्स लेबर यूनियन सिंभावली के अध्यक्ष नारायण सिंह ने थानाध्यक्ष सिंभावली को ज्ञापन देकर बुधवार से मिल में धरना प्रदर्शन का एलान किया है। 

उन्होंने बताया कि करीब 450 कर्मचारी इस आंदोलन में शामिल होंगे। मिल संचालित नहीं होने से सैकड़ों कर्मचारियों के परिवार पर रोजी-रोटी का संकट छा गया है। यदि मांग नहीं मानी जाती है तो कलक्ट्रेट में भी धरना प्रदर्शन होगा।

आज से ब्रजनाथपुर चीनी मिल चलेगी : ब्रजनाथपुर चीनी मिल में बुधवार से पेराई सत्र शुरू होगा। डीसीओ अंगद सिंह ने बताया कि इस मिल का इंडेंट हो चुका है, फिलहाल चार केंद्र और मिल द्वार पर आवंटित गन्ना ही इस मिल को मिलेगा। वर्तमान में ब्रजनाथपुर चीनी मिल से भटैल, हसनपुर कांकर, मीरपुर कला, काठीखेड़ा के केंद्र ही जुड़े रह गए हैं, मिल द्वारा से भी 3217 हेक्टेयर गन्ना जुड़ा है।

ब्रजनाथपुर चीनी मिल में पेराई सत्र बुधवार से शुरू होगा। सिंभावली मिल को चलाने की अभी तिथि मिल प्रबंधन ने नहीं दी है। फिलहाल सिंभावली मिल का इंडेंट जारी नहीं हो सका है।

-अंगद सिंह, जिला गन्ना अधिकारी

ब्रजनाथपुर को केंद्र देने की तैयारी 

दोनों मिलों में किसी के पास भी इतना गन्ना नहीं है, जोकि क्षमता के अनुरूप पेराई कर सकें। ऐसे में सिंभावली मिल पर आवंटित छह केंद्रों का गन्ना भी ब्रजनाथपुर चीनी मिल से जोड़ने की तैयारी है। हालांकि इसकी स्वीकृति भी नहीं मिल सकी है।

भाकियू कार्यकर्ताओं ने दी चेतावनी 

भाकियू अराजनीतिक के जिलाध्यक्ष पवन हूण ने चेतावनी दी है कि सिंभावली मिल से सिर्फ छह केंद्र जुड़े रह गए हैं। इन केंद्रों से जुड़े किसान भुगतान को तरस रहे हैं। नए सत्र में जो भी अधिकारी इंडेंट जारी करेगा, वही भुगतान करवाएगा। 

सिंभावली शुगर मिल पर बचे हैं ये केंद्र 

केंद्र केंद्र गन्ना रकबा गन्ना उत्पादन मिल द्वार 6387 54.10 गंदूनंगला/नगलाबढ़ 96 0.81 दत्तियाना 288 2.44 दरियापुर/कुराना 329 2.79 ढाना 366 3.10 खैय्या 203 1.72 माधापुर प्रथम 179 1.52 (नोट : गन्ना रकबा हेक्टेयर और गन्ना उत्पादन लाख क्विंटल में है।


  • ब्रजनाथपुर चीनी मिल पर बचे हैं ये केंद्र केंद्र गन्ना रकबा गन्ना उत्पादन मिल द्वार 3217 27.26 भटैल 167 1.41 हसनपुर कांकर 140 1.19 मीरपुर कलां 147 1.24 काठीखेड़ा 120 1.02 (नोट : गन्ना रकबा हेक्टेयर और गन्ना उत्पादन लाख क्विंटल में है।



Source link

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles