राजस्थान की राजधानी जयपुर में इस दिवाली एक खास मिठाई लोगों का ध्यान खींच रही है। इसका नाम ‘त्योहार अशर्फी’ है। सोने के सिक्के यानी अशर्फी के आकार में तैयार की गई इस मिठाई की कीमत भी बेहद खास है। इसका एक पीस सिर्फ 9 ग्राम का है, लेकिन इसकी कीमत 1,111 रुपये रखी गई है। इस हिसाब से एक किलो मिठाई की कीमत करीब 1 लाख 23 हजार रुपये है। अपनी अनोखी बनावट और कीमत के कारण यह मिठाई दिवाली पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
राजाओं-महाराजाओं की परंपरा से आया मिठाई का आइडिया
जयपुर की मिठाई की दुकान की संस्थापक अंजलि जैन के मुताबिक, इस मिठाई को बनाने का विचार पुराने राजघरानों की परंपरा से लिया गया है। उनके अनुसार, राजाओं और महाराजाओं के दौर में सम्मान या भेंट के तौर पर सोने के सिक्के यानी अशर्फियां देने का चलन था। इसी परंपरा को मिठाई के रूप में नए अंदाज में पेश किया गया है। इसे सोने के सिक्के जैसी आकृति दी गई है और नाम रखा गया है ‘त्योहार अशर्फी’। इसका उद्देश्य पारंपरिक अशर्फी की अवधारणा को दिवाली के उपहार के रूप में पेश करना है।
#WATCH | Jaipur, Rajasthan: This Diwali, a sweet from Jaipur named ‘Tyohar Asharfi’ is grabbing attention due to its price and unique presentation. A single 9-gram piece is priced at Rs 1,111 which is Approximately Rs 1.23 lakh per kilogram. Anjali Jain, founder of the sweet shop in Jaipur, says, “In the era of kings and maharajas, it was customary to present gold coins—asharfis—as a gesture of appreciation or tribute. We have reimagined this concept in the form of a sweet, crafted as a gold coin, which we have named ‘Tyohar Asharfi’. Each ‘asharfi’ weighs 9 grams and is priced at 1,111—a figure chosen for its auspicious nature. We are offering these in a box of nine, priced at 9,999. As for the price per kilogram, it is priced at Rs 1,23,000 per kilogram.”
— ANI (@ANI) November 5, 2026
9 ग्राम की एक अशर्फी की कीमत 1,111 रुपये
इस मिठाई की सबसे खास बात इसकी कीमत है। एक त्योहार अशर्फी का वजन 9 ग्राम रखा गया है और इसकी कीमत 1,111 रुपये है। वहीं, नौ अशर्फियों के बॉक्स की कीमत 9,999 रुपये तय की गई है। अंजलि जैन के अनुसार, 1,111 की कीमत शुभ मानी जाती है, इसलिए इसी संख्या को मिठाई की कीमत के लिए चुना गया है। एक किलोग्राम के हिसाब से इसकी कीमत करीब 1,23,000 रुपये बैठती है।
दिवाली पर खास उपहार के तौर पर पेश की गई मिठाई
‘त्योहार अशर्फी’ को दिवाली के मौके पर खास उपहार के रूप में तैयार किया गया है। सोने के सिक्के जैसी इसकी प्रस्तुति इसे सामान्य मिठाइयों से अलग बनाती है। जयपुर में इसकी कीमत और अनोखे अंदाज को लेकर चर्चा हो रही है।
Leave a comment