Current Date & Time
Current Date & Time
Home Latest Updates ‘संजय को विलेन और राजीव को हीरो बनाने की कोशिश’:सोनिया गांधी की किताब पर निशिकांत दुबे का हमला, और क्या कहा? – An Attempt To Portray Sanjay As Villain And Rajiv As Hero Nishikant Dubey Attacks Sonia Gandhi’s Book
Latest Updates

‘संजय को विलेन और राजीव को हीरो बनाने की कोशिश’:सोनिया गांधी की किताब पर निशिकांत दुबे का हमला, और क्या कहा? – An Attempt To Portray Sanjay As Villain And Rajiv As Hero Nishikant Dubey Attacks Sonia Gandhi’s Book

Share
Share


An attempt to portray Sanjay as villain and Rajiv as hero Nishikant Dubey attacks Sonia Gandhi's book

निशिकांत दुबे
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

झारखंड के गोड्डा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने सोनिया गांधी की किताब को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा, ‘यह किस तरह का री-लॉन्च है? सोनिया गांधी ने एक किताब लिखी है, जिसमें उन्होंने संजय गांधी को विलेन और राजीव गांधी को हीरो के रूप में पेश किया है। इन दावों का जवाब देने के लिए न तो संजय गांधी, न इंदिरा गांधी और न ही राजीव गांधी जीवित हैं। आखिर यह कौन तय करेगा कि उन्होंने जो कहा है, वह सही है या गलत?


राम मंदिर और बाबरी मस्जिद को लेकर भी साधा निशाना

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए दुबे ने कहा कि अगर वह इमरजेंसी के इतने ही खिलाफ थीं, तो इंदिरा गांधी ने 1980 के चुनावों में संजय गांधी को क्यों उतारा? उनकी जगह राजीव गांधी को क्यों नहीं उतारा गया? दूसरी बात, 1989 में चुनावों से ठीक पहले राजीव गांधी ने राम जन्मभूमि मंदिर की आधारशिला रखी थी। जब कारसेवकों पर गोलियां चलाई गईं, तब सोनिया गांधी की आंखों में आंसू नहीं आए। लेकिन जब बाबरी मस्जिद को गिराया गया, तो उनकी आंखों में आंसू आ गए।

जब मेनका को घर से निकाला सोनिया को बुरा नहीं लगा?

मुझे लगता है कि वह भारत की सभ्यता और संस्कृति को ठीक से नहीं समझती हैं, जिसमें संयुक्त परिवार के मूल्य, बड़ों की भूमिका, छोटों की भूमिका और सास की भूमिका शामिल है। जब मेनका गांधी को परिवार के घर से बाहर निकाला जा रहा था, तब क्या सोनिया गांधी को बुरा नहीं लगा?



ये भी पढ़ें: बिलॉन्गिंग: संसद हमले के बाद सोनिया ने अपने करीबियों को नहीं, वाजपेयी को किया था पहला फोन; पूछी थी ये बात?


किताब को बताया खुद की तारीफ करने का जरिया


निशिकांत दुबे ने सोनिया गांधी पर निशाना साधे हुए कहा कि मुझे लगता है कि यह किताब सिर्फ अपनी तारीफ करने के लिए है, जिसमें वह खुद को बहुत अच्छा दिखाती हैं और बाकी पूरी दुनिया को बुरा बताती हैं। मेरा मानना है कि यह भारतीय संस्कृति के खिलाफ है।”



Source link

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles