Current Date & Time
Current Date & Time
Home Latest Updates समाधान:दिल्ली मेट्रो और नमो भारत ने बढ़ाए 20-20 फेरे, सार्वजनिक परिवहन को प्रोत्साहित करने के लिए किया उपाय – Delhi Metro And Namo Bharat Have Each Added 20 Trips.
Latest Updates

समाधान:दिल्ली मेट्रो और नमो भारत ने बढ़ाए 20-20 फेरे, सार्वजनिक परिवहन को प्रोत्साहित करने के लिए किया उपाय – Delhi Metro And Namo Bharat Have Each Added 20 Trips.

Share
Share


राजधानी में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप)-2 लागू होने के बाद दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने अपनी सेवाओं में इजाफा किया है। यात्रियों को बेहतर आवागमन सुविधा देने और निजी वाहनों के इस्तेमाल को कम करने के उद्देश्य से मंगलवार से कार्यदिवसों में 20 अतिरिक्त मेट्रो फेरे शुरू किए गए हैं। इसके साथ ही दिल्ली मेट्रो नेटवर्क पर प्रतिदिन चलने वाले अतिरिक्त फेरों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है। नमो भारत ट्रेन के फेरों में भी आज से बढ़त हो गई है। 

ग्रेप-2 के तहत एनसीआर से दिल्ली आने वाले बीएस-4 या इससे पुराने मानक वाले डीजल और पेट्रोल वाहनों पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद सार्वजनिक परिवहन की मांग बढ़ने की संभावना है। ऐसे में निजी वाहनों के विकल्प के रूप में मेट्रो की सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है। मंगलवार को अतिरिक्त फेरों के पहले दिन यलो और ब्लू लाइन समेत लगभग सभी कॉरिडोर पर यात्रियों की भीड़ सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रही।

डीएमआरसी के अनुसार, अतिरिक्त फेरे बढ़ाने का मकसद अधिक से अधिक लोगों को निजी वाहनों के बजाय मेट्रो से सफर करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इससे यात्रियों को आवागमन के लिए अधिक विकल्प मिलेंगे और सड़कों पर निजी वाहनों का दबाव कम करने में मदद मिलेगी। निगम ने यात्रियों से अपील की है कि वे रोजमर्रा के सफर के लिए मेट्रो का अधिक इस्तेमाल करें, ताकि प्रदूषण नियंत्रण और यातायात प्रबंधन के प्रयासों को मजबूती मिल सके।

एक सप्ताह में 8.30 लाख से अधिक बढ़ी बोर्डिंग

दिल्ली मेट्रो में यात्रियों की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। सोमवार (2 नवंबर) को मेट्रो में कुल 80,54,968 पैसेंजर बोर्डिंग दर्ज हुईं, जबकि इससे पिछले सोमवार को यह आंकड़ा 72,24,094 था। इस तरह एक सप्ताह के भीतर यात्रियों की संख्या में 8,30,874 बोर्डिंग का इजाफा हुआ। डीएमआरसी के मुताबिक, ग्रेप के तहत लागू प्रदूषण नियंत्रण उपायों और कुछ गैर-बीएस-6 वाहनों पर प्रतिबंध के बाद लोगों का रुझान सार्वजनिक परिवहन की ओर बढ़ा है।

तकनीकी खराबी से ब्लू लाइन पर प्रभावित हुआ परिचालन

अतिरिक्त फेरों और यात्रियों की बढ़ती संख्या के बीच मंगलवार को ब्लू लाइन पर तकनीकी खराबी के कारण परिचालन भी प्रभावित हुआ। सुबह करीब 10:30 बजे पीक टाइम के दौरान मेट्रो रुक-रुककर चलीं। इसके चलते ट्रेनों को करीब 15 से 20 मिनट की देरी हुई। पीछे से आने वाली मेट्रो भी प्रभावित रहीं। इस कारण यात्रियों को कार्यालय और अन्य जरूरी कामों पर पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रदूषण के चलते नमो भारत के 20 अतिरिक्त फेरे

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने नमो भारत ट्रेन के 20 अतिरिक्त फेरे चलाने का फैसला किया है। यह सुविधा चार नवंबर से सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक पूरे कॉरिडोर पर मिलेगी। दिल्ली, गाजियाबाद व मेरठ में हवा की गुणवत्ता खराब रहने के बीच यह कदम उठाया गया है। दिल्ली में ग्रेप-2 लागू है और कुछ वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध भी लगाया गया है। अतिरिक्त फेरों से यात्रियों को बेहतर विकल्प मिलेंगे और निजी वाहनों पर निर्भरता घटेगी।

 



Source link

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles