Current Date & Time
Current Date & Time
Home Latest Updates सुर्खियां:सऊदी की तेल पाइपलाइन ठप; डूसू चुनाव के नतीजे आज; रूस में संसदीय चुनाव के मतदान – Top News 19 September 2026 Saudi Aramco Drone Attack Dusu Election Results Marta Sc
Latest Updates

सुर्खियां:सऊदी की तेल पाइपलाइन ठप; डूसू चुनाव के नतीजे आज; रूस में संसदीय चुनाव के मतदान – Top News 19 September 2026 Saudi Aramco Drone Attack Dusu Election Results Marta Sc

Share
Share


आज शनिवार, 19 सितंबर 2026 की सुबह देश-दुनिया की बड़ी खबरों के साथ आपका अपना अमर उजाला फिर हाजिर है। सऊदी अरामको की पाइपलाइन पर हुए अचानक ड्रोन हमले ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है और अब यूरोप को अक्तूबर में कच्चा तेल नहीं मिल पाएगा। उधर अमेरिका में रक्षा मुख्यालय पेंटागन ने एक नया और अजीब फरमान जारी करते हुए 30 से ज्यादा उम्र के पुरुष सैनिकों के लिए टेस्टोस्टेरोन टेस्ट अनिवार्य कर दिया है, हालांकि महिलाओं को इससे छूट मिली है। दिल्ली में आज दिन भर का सबसे बड़ा रोमांच देखने को मिलेगा क्योंकि डूसू चुनाव में किसके सिर ताज सजेगा इसका फैसला आज दोपहर तक आ जाएगा। उधर पश्चिम बंगाल की राजनीति गरमा गई है और चुनाव आयोग की सख्ती से नाराज ममता बनर्जी सीधे सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई हैं जहां उन्होंने पार्टी के नाम-निशान पर लगी रोक को चुनौती दी है। युद्ध के मुहाने पर खड़े रूस में कड़े पहरे और ड्रोन हमलों के साए के बीच संसदीय चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं, जहां क्रेमलिन अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटा है। महाराष्ट्र के पुणे में बिना फायर सेफ्टी चल रहे 11 पीजी हॉस्टलों पर ताला जड़ दिया गया है, जिससे वहां रह रहे 100 से ज्यादा छात्रों के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। जल संकट को लेकर मौसम संगठन ने डरावनी चेतावनी दी है कि भारत के 34% इलाकों में जमीन के नीचे का पानी सामान्य से काफी नीचे चला गया है। दिल्ली वालों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं क्योंकि डीटीसी ड्राइवरों की हड़ताल के चौथे दिन सड़कों से बसें गायब हैं और लोग धक्के खाने को मजबूर हैं। सुरक्षा के लिहाज से सतर्क कर देने वाली खबर जम्मू से है जहां नरवाल से खदेड़े जाने के बाद अब रोहिंग्या शहर के पुराने मोहल्लों में कमरा तलाश रहे हैं और इसमें स्थानीय एजेंट उनकी मदद कर रहे हैं। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह पर भी नए आईफोन का खुमार चढ़ गया है और उन्होंने अपना नया आईफोन- 18 प्रो खरीदते ही सोशल मीडिया पर चमका दिया है। भारतीय सिनेमा के लिए एक फक्र का पल आया है जहां महाराष्ट्र की सदियों पुरानी परंपरा पर बनी मराठी फिल्म ‘गोंधल’ ने ऑस्कर की रेस में सीधी एंट्री मार ली है। और क्रिकेट फैंस के लिए बड़ा अपडेट यह है कि भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की कुर्सी रहेगी या जाएगी, इसका आखिरी फैसला बीसीसीआई बहुत जल्द करने जा रही है। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें, एक ही क्लिक में…









 



Source link

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles