08:21 AM, 07-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: शुरुआती 10-15 ओवर बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण
साइमन डूल ने बताया, ‘पिच को छूने पर यह थोड़ी गर्म महसूस हो रही है, लेकिन इस पर काफी घास मौजूद है। पिच की ऊपरी सतह उतनी सख्त नहीं है, जितनी होनी चाहिए थी। पिछले दो दिनों में काफी बारिश हुई है और पिच कवर्स के नीचे रही है। इस वजह से सतह पर काफी नमी आ गई है। ऐसे में पिच पर मौजूद घास शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों की मदद करेगी। पूरी पिच पर घास एक समान है। मुझे नहीं लगता कि यहां गेंद बहुत तेज आएगी या काफी उछाल मिलेगा। उछाल सामान्य और एक जैसा रहेगा, न तो बहुत ज्यादा और न ही बहुत कम। गेंद की रफ्तार भी बहुत तेज रहने की उम्मीद नहीं है। गेंद पिच पर थोड़ी रुककर आ सकती है, जिससे मिडऑफ और मिडऑन पर कैच मिलने की संभावना रहेगी। गेंदबाजों को सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करनी होगी। बल्लेबाजों को छोटे स्क्वायर बाउंड्री की बजाय सीधे मैदान की ओर शॉट खेलने के लिए मजबूर करना होगा। इससे गेंदबाजों को सफलता मिल सकती है। मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के लिए शुरुआती 10, 12 या 15 ओवर काफी मुश्किल रहने वाले हैं। भारत नई गेंद से उन पर दबाव बनाने की कोशिश करेगा।’
08:20 AM, 07-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: कैसी है पिच?
पूर्व क्रिकेटर साइमन डूल ने पिच रिपोर्ट में बताया, ‘हमें मौसम के पूर्वानुमान पर भी नजर रखनी होगी। अभी भी बारिश की कुछ बौछारें पड़ने की आशंका है। ऐसे में इन परिस्थितियों में पहले गेंदबाजी करना बेहतर होगा, क्योंकि मुकाबले में डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (DLS) नियम लागू हो सकता है। मैदान की बाउंड्री की बात करें तो दाईं ओर 56 मीटर और बाईं ओर 60 मीटर की दूरी है, जबकि सामने की तरफ 84 मीटर की बाउंड्री है। ऐसे में सीधे बल्ले से बड़े शॉट लगाना फायदेमंद होगा। मिडविकेट और एक्स्ट्रा कवर के क्षेत्र में भी बड़े गैप हैं। बल्लेबाजों को इन क्षेत्रों में गेंद पहुंचाने की कोशिश करनी चाहिए। भारत ने यहां पिछला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला जीतते हुए सीधे बल्ले से शानदार बल्लेबाजी की थी।’
08:11 AM, 07-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
न्यूजीलैंड: विल यंग, टिम साइफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जेमीसन, जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर।
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बराड़ और अर्शदीप सिंह।
08:07 AM, 07-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: भारत ने जीता टॉस
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। गिल ने बताया कि वह प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं करने जा रहे हैं। पिच में नमी है और पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। मैच साढ़े आठ बजे शुरू होगा। चौंकाने वाली चीज यह है कि न्यूजीलैंड दौरे पर भारत ने पांच टॉस जीते हैं और पांचों बार सिक्का टेल की साइड ही गिरा था। मैच प्रेजेंटर गौरव कपूर, अजय जडेजा, रहाणे और शार्दुल भी इस पर मजाक करते दिखे। न्यूजीलैंड ने भी अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।
07:53 AM, 07-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: पिच में नमी
शुभमन गिल का पिच पर हाथ रगड़ते हुए एक वीडियो सामने आया। जिन हिस्सों पर गिल ने हाथ रगड़ा, वहां एक खास पैटर्न दिखाई देने लगा। इससे पिच पर मौजूद नमी का अंदाजा लगाया जा सकता है। दरअसल, पिच की सतह पर इतनी नमी थी कि गिल को अपने हाथों पर लगी नमी हटाने के लिए भी उन्हें रगड़ना पड़ा। पहले बैटिंग करने वाली टीम के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।
07:51 AM, 07-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: आठ बजे टॉस
निरीक्षण के बाद अच्छी खबर सामने आई है। अब स्थानीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 8:00 बजे) टॉस होगा। मुकाबला स्थानीय समयानुसार शाम 4 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 8:30 बजे) शुरू होगा। हालांकि, बारिश के कारण कुछ ओवरों का खेल कम होगा या नहीं, इसकी जानकारी जल्द मिल सकती है।
Update – Toss to take place at 3.30 PM local, 8 AM IST. Start of play at 4 PM local; 8.30 AM IST #NZvIND
— BCCI (@BCCI) November 7, 2026
07:43 AM, 07-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: कवर्स हटाए गए
मैदान से एक और अच्छी खबर सामने आई है। निरीक्षण का इंतजार जारी है। मैदान के किनारे लगे सभी कवर्स हटा दिए गए हैं और अब सिर्फ पिच पर जूट का कवर बचा है। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने वार्म-अप भी शुरू कर दिया है। अब पिच से जूट का कवर भी हटा दिया गया है और आज पहली बार पिच देखने को मिली है।
07:34 AM, 07-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: थोड़ी देर में निरीक्षण करेंगे अंपायर
मैदान पर मौजूद अंपायरों ने बाहर आकर ग्राउंड स्टाफ के साथ संक्षिप्त बातचीत की। अब स्थानीय समयानुसार दोपहर 3:15 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 7:45 बजे) मैदान का एक बार फिर निरीक्षण किया जाएगा। सुपर सॉपर मशीन से मैदान को सुखाने का काम जारी है। ग्राउंड स्टाफ ने भी पानी हटाने का काम शुरू कर दिया है। कोशिश है कि जल्द से जल्द मैदान खेलने लायक हो जाए और टॉस कराया जा सके।
06:57 AM, 07-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: बारिश रुकी, पर टॉस में देरी
वेलिंग्टन में पिछले काफी समय से बारिश हो रही थी, जिसके कारण टॉस में देरी हुई। टॉस आधिकारिक तौर पर टाल दिया गया है। थोड़ी देर में अंपायर मैदान का निरीक्षण करेंगे। फिलहाल बारिश रुक गई है और धूप निकल आई है। चौथे अंपायर ने भी अपना छाता बंद कर दिया है। अब हालात बेहतर नजर आ रहे हैं।
It has stopped raining and an inspection is set to take place in the next 4-5 minutes. More details shortly. #NZvIND
— BCCI (@BCCI) November 7, 2026
06:55 AM, 07-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: वेलिंग्टन में बारिश ने बढ़ाईं मुश्किलें
वेलिंग्टन में पिछले काफी देर से बारिश हो रही थी। मैदान पर कवर्स लगे हुए थे और सुपर सॉपर मशीन बाउंड्री के आसपास पानी सुखाने में जुटी थी। ग्राउंड स्टाफ के कुछ सदस्य कवर्स पर जमा अतिरिक्त पानी हटा रहे थे।
Leave a comment