Current Date & Time
Current Date & Time
Home Latest Updates शाहजहांपुर:दीपावली पर रोशनी से जगमगाया शहर, आतिशबाजी से गूंजा आसमान, लोगों ने एक-दूसरे को दी शुभकामनाएं – Shahjahanpur Illuminated With Lights On Diwali
Latest Updates

शाहजहांपुर:दीपावली पर रोशनी से जगमगाया शहर, आतिशबाजी से गूंजा आसमान, लोगों ने एक-दूसरे को दी शुभकामनाएं – Shahjahanpur Illuminated With Lights On Diwali

Share
Share


Shahjahanpur illuminated with lights on Diwali

रोशनी से जगमगाया शहर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली का त्योहार रविवार को परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। शाम ढलते ही पूरा शहर बिजली की रंग-बिरंगी झालरों और दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। घरों में शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का पूजन किया गया। इसके बाद लोगों ने आतिशबाजी कर एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।


रविवार शाम को लोगों ने घरों के आंगन और दरवाजों पर आकर्षक रंगोली सजाई। पूजन के बाद दीपक जलाकर घरों को रोशन किया। सदर बाजार, चौक, सिटी पार्क, साउथ सिटी समेत शहर के अधिकांश मोहल्लों में रोशनी की छटा बिखरी रही। बच्चों और युवाओं ने पटाखे, अनार, फुलझड़ी और फिरकी जलाकर त्योहार का आनंद लिया। आतिशबाजी से देर रात तक आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से चमकता रहा।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने राजभवन स्थित आवास पर विधि-विधान से पूजन किया। इसके बाद दीपक जलाकर आवास को रोशन किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के लंका पर विजय प्राप्त कर अयोध्या लौटने की खुशी में दीपावली मनाने की परंपरा शुरू हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या में 30 लाख से अधिक दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया गया।



Source link

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles