Current Date & Time
Current Date & Time
Home Latest Updates गाजियाबाद पुलिस चौकी में धमाका:उपनिरीक्षक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा; इस संगठन ने ली थी जिम्मेदारी – Ghaziabad Police Chowki Blast Case Filed Against Unknown Persons, Group Claims Responsibility
Latest Updates

गाजियाबाद पुलिस चौकी में धमाका:उपनिरीक्षक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा; इस संगठन ने ली थी जिम्मेदारी – Ghaziabad Police Chowki Blast Case Filed Against Unknown Persons, Group Claims Responsibility

Share
Share




गाजियाबाद के वसुंधरा पुलिस चौकी पर हुए धमाके के मामले में इंदिरापुरम थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। चौकी में घटना के समय मौजूद उपनिरीक्षक विकास सिंह ने तहरीर देकर धमाके और उससे हुए नुकसान की जानकारी दी है। 

उधर, धमाके के बाद तहरीक उल मुजाहिदीन हिंदुस्तान नाम के संगठन ने इसकी जिम्मेदारी ली थी। संगठन की ओर से इस संबंध में एक वीडियो और लिखित संदेश भी जारी किया गया था। जांच एजेंसियां संगठन की ओर से किए गए दावे समेत विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं।





Ghaziabad Police Chowki Blast Case Filed Against Unknown Persons, Group Claims Responsibility

पुलिस चौकी में धमाके के बाद जांच के लिए पहुंची टीम
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


तहरीर के मुताबिक, छह नवंबर 2026 की रात करीब 8:50 बजे उपनिरीक्षक विकास सिंह चौकी पर मौजूद थे। इसी दौरान चौकी के पिछले हिस्से में अचानक तेज धमाका हुआ। धमाके से चौकी के कमरे की दीवारों में दरारें आ गईं। पीछे की तरफ बने बाथरूम और कमरों की खिड़कियों के शीशे टूटकर बिखर गए। चौकी में रखा अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया।


Ghaziabad Police Chowki Blast Case Filed Against Unknown Persons, Group Claims Responsibility

पुलिस चौकी में धमाके के बाद जांच के लिए पहुंची टीम
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


घटना के बाद पुलिस और जांच एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। फील्ड यूनिट ने भी घटनास्थल की जांच की। उपनिरीक्षक विकास सिंह की तहरीर के आधार पर इंदिरापुरम थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।


Ghaziabad Police Chowki Blast Case Filed Against Unknown Persons, Group Claims Responsibility

ghaziabad blast
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


वीडियो और लिखित संदेश भी जारी किया था

धमाके के बाद तहरीक उल मुजाहिदीन हिंदुस्तान नाम के संगठन की ओर से सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने संबंधी वीडियो और लिखित संदेश जारी किया गया था। इसमें संगठन ने चौकी पर हुए धमाके की जिम्मेदारी ली थी। हालांकि, संगठन के दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच एजेंसियां वीडियो और संदेश की सत्यता के साथ ही इन्हें जारी करने वाले अकाउंट और धमाके से इनके संबंध की जांच कर रही हैं।


Ghaziabad Police Chowki Blast Case Filed Against Unknown Persons, Group Claims Responsibility

पुलिस चौकी में धमाके के बाद जांच के लिए पहुंचे पुलिस कमिश्नर
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


सोशल मीडिया पोस्ट में संगठन ने क्या दावा किया?

धमाके के बाद तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान नाम के संगठन की ओर से अंग्रेजी में एक संदेश पोस्ट किया गया। इसमें संगठन ने दावा किया कि उसने गाजियाबाद में पुलिस को निशाना बनाया है। संदेश में सरकार के खिलाफ अभियान चलाने की घोषणा करते हुए अपने कृत्य को धार्मिक और सामुदायिक अधिकारों की रक्षा के नाम पर सही ठहराने की कोशिश की गई है।




Source link

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles