Diwali Ki Shubhkamnaye In Hindi: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दिवाली का त्योहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस साल 8 नवंबर को दीपावली का शुभ पर्व मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन घरों में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि विधि-विधान से लक्ष्मी पूजन करने से घर में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली आती है। शास्त्रों के अनुसार, भगवान श्रीराम 14 वर्ष का वनवास पूरा करने के बाद माता सीता और लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटे थे। तभी से दिवाली को खुशियों और उत्साह का पर्व माना जाता है। इस दिन पूजा-पाठ के साथ-साथ सभी एक दूसरे को शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में इस खास अवसर पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को दिवाली के इन खूबसूरत शुभकामना संदेशों के जरिए बधाई दे सकते हैं।
2 of 9
दीपावली 2026 की शुभकामनाएं
– फोटो : अमर उजाला
दीप जगमगाते रहें, सबके घर झिलमिलाते रहें,
साथ हों सब अपने, सब यूं ही मुस्कुराते रहें।
शुभ दिवाली
3 of 9
दीपावली 2026 की शुभकामनाएं
– फोटो : अमर उजाला
लक्ष्मी जी बसे आपके घर में,
सुख-समृद्धि मिले जीवन भर में,
दुख-दर्द सब भूल जाएं आप,
खुशियां छा जाए हर पहर में।
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
4 of 9
दीपावली 2026 की शुभकामनाएं
– फोटो : अमर उजाला
पल पल सुनहरे फूल खिले,
कभी ना हो कांटों से सामना,
जिंदगी आपकी खुशियों से भरी रहे,
दीपावली पर हमारी यही है शुभकामना
5 of 9
दीपावली 2026 की शुभकामनाएं
– फोटो : अमर उजाला
आपको आशीर्वाद मिले गणेश से
विद्या मिले सरस्वती से
दौलत मिले लक्ष्मी से
प्यार मिले सब से
दिवाली के अवसर पर
यही दुआ है दिल से
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं
Leave a comment