Current Date & Time
Current Date & Time
Home Latest Updates ‘दिल्ली के खिलाफ साजिश’:मंत्री कपिल मिश्रा का बड़ा दावा, बोले-पंजाब में दिवाली की रात 1200 जगह जलाई पराली – Kapil Mishra Stated That Stubble Was Burned At 1,200 Locations In Punjab On Night Of Diwali
Latest Updates

‘दिल्ली के खिलाफ साजिश’:मंत्री कपिल मिश्रा का बड़ा दावा, बोले-पंजाब में दिवाली की रात 1200 जगह जलाई पराली – Kapil Mishra Stated That Stubble Was Burned At 1,200 Locations In Punjab On Night Of Diwali

Share
Share


दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने पंजाब के खेतों में पराली जलाने को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इसे एक सुनियोजित साजिश बताया है। मिश्रा ने कहा कि उन्हें पंजाब के किसानों से खेतों में आग लगाए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। दिवाली के दिन 1200 स्थानों पर पराली जलाई गई।

मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि किसानों ने शिकायत की कि दिवाली मनाते समय उनके खेतों में रात में आग लगाई जा रही थी। आग लगाने वाले लोग तुरंत मौके से भाग जाते थे। शुरुआत में उन्हें इन बातों पर विश्वास नहीं हुआ। सच्चाई का पता लगाने के लिए उन्होंने भारत सरकार के पराली जलाने के सैटेलाइट डेटा की जांच की। 

 

इस डेटा से साबित हुआ कि यह एक पूर्व नियोजित कदम था। पंजाब के खेतों में जानबूझकर आग लगाई गई थी। 5, 6 और 7 नवंबर के सैटेलाइट डेटा के अनुसार, 125 स्थानों पर पराली जलाई गई थी। लेकिन पिछली शाम के डेटा के अनुसार, दिवाली के दिन 1200 स्थानों पर पराली जलाई गई। यह संख्या में 10 गुना की वृद्धि थी। उन्होंने इस वृद्धि को बेहद गंभीर मामला बताया।

सैटेलाइट डेटा से खुलासा

कपिल मिश्रा ने कहा कि सैटेलाइट डेटा ने चौंकाने वाले तथ्य उजागर किए हैं। पराली जलाने की 125 घटनाएं दर्ज की गई थीं। लेकिन दिवाली के दिन, यह आंकड़ा बढ़कर 1200 स्थानों तक पहुंच गया। ये बताता है कि दिवाली के मौके पर जानबूझकर आगजनी की गई। उन्होंने इस अचानक हुई वृद्धि पर सवाल उठाए।

किसानों के खिलाफ साजिश

मंत्री ने इस घटना को किसानों के खिलाफ एक बड़ी साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि यह दिवाली के त्योहार और दिल्ली के साथ-साथ पंजाब के भी खिलाफ है। मिश्रा ने इस मामले की गहन जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। यह किसानों के जीवन और पर्यावरण के लिए एक गंभीर खतरा है।



Source link

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles