Current Date & Time
Current Date & Time
Home Latest Updates Ind Vs Nz Live Score:हैमिल्टन में बारिश रुकी, मैदान पर कवर्स मौजूद नहीं; कब होगा टॉस? – Ind Vs Nz Odi Live Score: India Vs New Zealand Today 3rd Odi Match Scorecard Result Updates
Latest Updates

Ind Vs Nz Live Score:हैमिल्टन में बारिश रुकी, मैदान पर कवर्स मौजूद नहीं; कब होगा टॉस? – Ind Vs Nz Odi Live Score: India Vs New Zealand Today 3rd Odi Match Scorecard Result Updates

Share
Share


06:57 AM, 10-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: टॉस में देरी

हैमिल्टन में बारिश नहीं हो रही है और मैदान पर कवर्स भी मौजूद नहीं हैं। लेकिन बीसीसीआई ने बताया है कि टॉस में देरी होगी। बीसीसीआई के अनुसार, भारतीय समयानुसार टॉस अब सुबह 7:32 पर होगा, जबकि मैच सुबह आठ बजे से शुरू होगा। राहत की बात यह है कि ओवर में कटौती नहीं गई है। 

06:54 AM, 10-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: हैमिल्टन में कैसा है मौसम?

हैमिल्टन में बारिश की पूरी संभावना है, लेकिन फिलहाल बारिश नहीं हो रही है। हालांकि, कुछ देर पहले बारिश हुई है जिस कारण मैदान थोड़ा गीला है, लेकिन कवर्स नहीं लगे हैं। 

06:53 AM, 10-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: भारत के सामने सीरीज जीतने का मौका

भारत ने पहले वनडे में चार विकेट और दूसरे वनडे में सात विकेट से जीत दर्ज की थी। तीसरा मैच जीतने पर टीम पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर लेगी। शुभमन गिल के लिए भी यह मुकाबला अहम है, क्योंकि वह आखिरी दो वनडे में नहीं खेलेंगे और टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए टीम से जुड़ेंगे। उनके बाद शेष दो मैचों में श्रेयस अय्यर भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे।

06:38 AM, 10-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी भी मुश्किल में

न्यूजीलैंड की टीम अपने घरेलू मैदान पर लगातार दो हार के बाद दबाव में है। डेवोन कॉनवे चोट के कारण सीरीज से बाहर हो चुके हैं, जबकि रचिन रवींद्र भी चोट से जूझ रहे हैं। टॉम लाथम और हेनरी निकोल्स भी पहले दो मैचों में रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे हैं। टीम को तीसरे वनडे में इन अनुभवी बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर भी कनकशन के कारण उपलब्ध नहीं हैं। उनकी जगह क्रिस्टियन क्लार्क को टीम में शामिल किया गया है। कप्तान मिचेल सैंटनर की कोशिश होगी कि बल्लेबाजों के साथ गेंदबाज भी बेहतर प्रदर्शन करें।

06:35 AM, 10-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: क्या भारत बदलेगा प्लेइंग-11?

भारत अपनी जीत वाली टीम में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहेगा। हालांकि, पांचवें नंबर पर अक्षर पटेल को भेजने की रणनीति पर विचार हो सकता है। पिछले मैच में केएल राहुल ने 26 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को मुश्किल से निकाला था। ऐसे में राहुल को अक्षर से पहले बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है। टेस्ट सीरीज की तैयारी को देखते हुए मोहम्मद सिराज को इस मैच में आराम दिए जाने की संभावना है। ईशान किशन आखिरी दो वनडे में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

06:35 AM, 10-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: रोहित के फॉर्म पर नजर

रोहित शर्मा पहले वनडे में खाता नहीं खोल सके थे, जबकि दूसरे मुकाबले में उन्होंने 23 रन बनाए। 39 वर्षीय रोहित के लिए तीसरा मैच अहम होगा। विराट कोहली ने दूसरे वनडे में शानदार बल्लेबाजी की थी, लेकिन कप्तान शुभमन गिल और बाकी बल्लेबाजों को भी परिस्थितियों के मुताबिक बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

06:30 AM, 10-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: अजेय बढ़त पर नजरें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार को हैमिल्टन में खेला जाएगा। भारतीय टीम शुरुआती दोनों मैच जीतकर सीरीज में 2-0 से आगे है। ऐसे में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम की नजरें तीसरा वनडे जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने पर होंगी। हालांकि, इस मुकाबले में सबसे ज्यादा नजरें अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा पर रहेंगी, जो पहले दो मैचों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम चोटों से परेशान है और उसके लिए वापसी करना आसान नहीं होगा।

06:19 AM, 10-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: हैमिल्टन में बारिश रुकी, मैदान पर कवर्स मौजूद नहीं; कब होगा टॉस?

Live Cricket Score, India vs New Zealand (IND vs NZ) 3rd ODI: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज तीसरा वनडे मैच खेला जा रहा है। भारतीय टीम पहले ही शुरुआती दो मैच जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल कर चुकी है। अब टीम इंडिया की नजरें इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर टिकी होंगी।



Source link

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles