{“_id”:”6aebec359c0817b9d6057b4e”,”slug”:”gangotri-highway-accident-car-falls-into-river-near-gangnani-death-rescue-uttarakhand-uttarkashi-2026-11-05″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”गंगोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा: गंगनानी के पास नदी में समाई गुजरात के यात्रियों की कार, चार लोगों की मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

उत्तरकाशी में हादसा
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
गंगोत्री धाम के दर्शन की उम्मीद लेकर निकले सात लोगों का सफर गंगनानी के पास दर्दनाक हादसे में बदल गया। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास आज बृहस्पतिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। गंगनानी बाजार से आगे डबरानी की ओर एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा और नदी में समा गया। हादसे में अब तक पांच लोगों की घटनास्थल पर मौत होने की सूचना है। वाहन में गुजरात के छह यात्री और एक चालक सवार थे।
जानकारी के अनुसार, वाहन बृहस्पतिवार सुबह हिना के समीप से गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुआ था। यात्री गंगोत्री धाम की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गंगनानी बाजार से आगे डबरानी की ओर बढ़ते समय वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया। देखते ही देखते वाहन सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा और नदी में समा गया।
हादसे के बाद घटनास्थल और नदी किनारे खौफनाक मंजर देखने को मिला। इससे पहले राहत एवं बचाव अभियान के दौरान नदी किनारे चार लोगों के शव बरामद हुए। वाहन में कुल सात लोग सवार थे। लापता अन्य दो लोगों की तलाश जारी है। जबकि एक गंभीर घायल है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और 108 आपातकालीन सेवा की टीमें मौके के लिए रवाना हुईं। राहत एवं बचाव दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर सर्च अभियान शुरू किया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें नदी किनारे और आसपास के क्षेत्र में तलाश अभियान चला रही हैं।
Excepteur sint occaecat cupidatat non proident
Leave a comment