Current Date & Time
Current Date & Time
Home Latest Updates झारखंड में सड़क हादसा:खूंटी में बेकाबू ट्रक ने लोगों को कुचला, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत; मासूम गंभीर – Road Accident Khunti Truck Family Many Killed Karra Torpa Road Scooty Casualties Jharkhand Police News
Latest Updates

झारखंड में सड़क हादसा:खूंटी में बेकाबू ट्रक ने लोगों को कुचला, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत; मासूम गंभीर – Road Accident Khunti Truck Family Many Killed Karra Torpa Road Scooty Casualties Jharkhand Police News

Share
Share


Road Accident Khunti Truck family many killed Karra Torpa Road scooty casualties jharkhand police news

झारखंड के खूंटी में सड़क हादसा (सांकेतिक)
– फोटो : अमर उजाला

झारखंड के खूंटी जिले में कर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कर्रा-तोरपा मुख्य मार्ग पर जोने-लुदरू मोड़ के पास बृहस्पतिवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की जान चली गई। मृतकों में चार महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं, जिनमें एक 11 महीने का नवजात भी है। तोरपा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित भारी ट्रक ने सड़क किनारे एकत्र भीड़ को कुचल दिया। हादसे में एक पांच वर्षीया बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। मरने वाले सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। वे सड़क से तेज आवाज सुनकर हादसे की आशंका में बाहर आए थे, लेकिन खुद हादसे का शिकार बन गए। 


ऐसे हुआ दर्दनाक हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार, बृहस्पतिवार रात जोने-लुदरू मोड़ के समीप स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास की बस्ती के नागरिक घटनास्थल पर एकत्रित होने लगे। लोग दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी सवार को झाड़ी से बाहर निकालने और मदद करने का प्रयास कर रहे थे। उसी समय तोरपा की दिशा से आ रहे बेकाबू ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को रौंद दिया। वाहन पुलिया की दीवार तोड़ते हुए गड्ढे में जा गिरा। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक और खलासी मौके से भाग निकले।

हादसे में मारे गए लोग

इस भीषण हादसे में कौशांबी हरिजन कॉलोनी निवासी बिरसा नायक के परिवार के तीन सदस्यों समेत सात लोगों की जान चली गई। मृतकों में बिरसा नायक की पत्नी जयंती देवी, उनकी 20 वर्षीया बेटी अंजलि कुमारी और अंजलि का 11 माह का बेटा सौरव नायक शामिल हैं। इसके अलावा हादसे में मानहू देवी, 65 वर्षीया पाको देवी, 12 वर्षीय गोलू कुमार तथा छह वर्षीया तूती कुमारी की भी मौत हो गई। दुर्घटना में बिरसा नायक की पांच वर्षीया पुत्री खुशबू कुमारी गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसे उपचार के लिए खूंटी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस और राहत कार्य

घटना की सूचना मिलते ही कर्रा थाना प्रभारी राजू कुमार पुलिस स्वास्थ्यकर्मियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहनों के जरिये खूंटी सदर अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने सात लोगों को मृत घोषित कर दिया।



Source link

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles