Current Date & Time
Current Date & Time
Home Latest Updates पराग्वे के राष्ट्रपति पेना का इस्तीफा:डिजिटल बैंक यूएनओ डूबा, जनता का पैसा फंसा; दक्षिण अमेरिकी देश में संकट – Paraguay President Peña Resign Digital Bank Ueno Collapse Public Funds Trapped South American Nation Crisis
Latest Updates

पराग्वे के राष्ट्रपति पेना का इस्तीफा:डिजिटल बैंक यूएनओ डूबा, जनता का पैसा फंसा; दक्षिण अमेरिकी देश में संकट – Paraguay President Peña Resign Digital Bank Ueno Collapse Public Funds Trapped South American Nation Crisis

Share
Share


Paraguay President Peña Resign Digital bank Ueno collapse public funds trapped South American nation crisis

पराग्वे में राष्ट्रपति सैंटियागो पेना ने इस्तीफा दिया
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पराग्वे के केंद्रीय बैंक ने राष्ट्रपति सैंटियागो पेना से जुड़े एक बड़े डिजिटल बैंक यूएनओ बैंक को अपने नियंत्रण में ले लिया है। बैंक का सॉल्वेंसी रेशियो (पूंजी और जोखिम वाली संपत्तियों का अनुपात) कानूनी रूप से आवश्यक न्यूनतम सीमा के आधे से भी नीचे गिरने के बाद बोर्ड ने सर्वसम्मति से इसे समाधान प्रक्रिया में डालने का फैसला किया। इस कदम के बाद लाखों ग्राहकों की बचत और करोड़ों डॉलर के सरकारी फंड अधर में लटक गए हैं।


पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना ने दिया इस्तीफा


यूएनओ बैंक के संकट और उसके बाद भड़के भारी जनाक्रोश के बीच राष्ट्रपति सैंटियागो पेना ने बृहस्पतिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राजधानी असुंसिओन में लगातार तीसरे दिन हुए उग्र विरोध प्रदर्शनों और संसद में महाभियोग की प्रक्रिया तेज होने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया। सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो संदेश में पेना ने अपने इस्तीफे की घोषणा की। उन्होंने कहा कि देश में राजनीतिक स्थिरता बनाए रखने और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा के लिए वह पद छोड़ रहे हैं।

गौरतलब है कि यूएनओ बैंक के पास करीब 30 लाख ग्राहक हैं, जो पराग्वे की वयस्क आबादी का लगभग 60 फीसदी है। इसके अलावा बैंक में 80 से 85 करोड़ डॉलर का सरकारी पैसा जमा है, जिसमें पेंशन और स्वास्थ्य फंड के करीब 38 करोड़ डॉलर शामिल हैं।

केंद्रीय बैंक के अनुसार, प्रत्येक जमाकर्ता को गारंटी फंड के तहत 22.8 करोड़ गुआरानी (लगभग 38,000 डॉलर) तक की सुरक्षा प्राप्त है, जिसका भुगतान 15 से 30 दिनों के भीतर किया जाना है। पेंशन फंड ने कहा है कि इस महीने पेंशनधारकों को भुगतान जारी रहेगा और फंड अपनी पूंजी वापस पाने के लिए कानूनी कदम उठाएगा।

 

बैंक की स्थिति बिगड़ने के पीछे मालिकों से जुड़ी कंपनियों को नियमों के विपरीत कर्ज देना और अन्य वित्तीय अनियमितताएं बताई जा रही हैं। राष्ट्रपति पेना 2025 तक इस बैंक के मूल समूह के व्यावसायिक साझेदार रहे थे, हालांकि पेना और बैंक दोनों ने किसी भी गड़बड़ी से इन्कार किया है।



Source link

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles