Current Date & Time
Current Date & Time
Home Latest Updates देहरादून: बिग बॉस फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल बड़ी मुसीबत में फंसे, तीन साथियों के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार – Bigg Boss Fame Youtuber Anurag Dobhal Booked In Dehradun Over Assault And Death Threat Allegations
Latest Updates

देहरादून: बिग बॉस फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल बड़ी मुसीबत में फंसे, तीन साथियों के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार – Bigg Boss Fame Youtuber Anurag Dobhal Booked In Dehradun Over Assault And Death Threat Allegations

Share
Share


देहरादून नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में प्रसिद्ध यूट्यूबर अनुराग डोभाल एक बार फिर विवादों में हैं। अनुराग और उनके कुछ साथियों के खिलाफ मारपीट, रास्ता रोकने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसके बाद पुलिस अनुराग और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने राज सिंह चौहान की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस के अनुसार, तहरीर में राज सिंह चौहान ने बताया कि पांच अक्तूबर की शाम करीब छह बजे वह हरिद्वार बाईपास स्थित एक कैफे के पास अनुराग डोभाल और उनके साथियों से मिलने गए थे। आरोप है कि करीब आठ बजे बातचीत के दौरान अनुराग डोभाल और उनके साथियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

रिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि अनुराग डोभाल ने उनका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। वहीं, अन्य लोगों ने लोहे के हथियार और डंडों से हमला किया। आरोप है कि उन्हें वाहन से कुचलने का भी प्रयास किया गया। मारपीट में चोट लगने की बात तहरीर में कही गई है।

राज सिंह चौहान ने पुलिस को बताया कि इस दौरान उनका मोबाइल फोन और सोने की चेन भी छीन ली गई। किसी तरह मौके से भागने के बाद आरोपियों की ओर से फोन और इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

ये भी पढे़ं…उत्तराखंड कांग्रेस:  अपनों के संग सफर पर निकले पूर्व सीएम हरीश रावत, यात्रा पूरी करने के बाद जाएंगे दिल्ली

तहरीर में अनुराग डोभाल के साथ अभय चौधरी, तपन पंडित, अभिषेक टाइगर, अभिनव श्रीवास्तव, गुरु भाई समेत अन्य लोगों के नाम बताए गए। नेहरू कॉलोनी पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। जिसके बाद अनुराग और उनके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।



Source link

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles