Current Date & Time
Current Date & Time
Home Latest Updates मीका सिंह:‘पाकिस्तान बुरा नहीं है..’, पड़ोसी देश के लिए क्या सोचते हैं सिंगर? वहां परफॉर्म करने की बताई वजह – Mika Singh Expressed His Feelings For Pakistan And Their Singers In A Recent Interview
Latest Updates

मीका सिंह:‘पाकिस्तान बुरा नहीं है..’, पड़ोसी देश के लिए क्या सोचते हैं सिंगर? वहां परफॉर्म करने की बताई वजह – Mika Singh Expressed His Feelings For Pakistan And Their Singers In A Recent Interview

Share
Share


गायक मीका सिंह ने एक पॉडकास्ट के दौरान अपने पाकिस्तान दौरे की यादों को ताजा किया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी और दुबई के लोगों के बारे में उनकी धारणओं पर कई टिप्पणियां की गईं। मीका ने पाकिस्तान के गुरुद्वारों का हाल बयां करते हुए वहां परफॉर्म करने की बड़ी वजह भी साझा की।




पाकिस्तान पर क्या बोले मीका सिंह? 


सिंगर मीका सिंह हाल ही में बातें दिल से विद नाविका कुमार पॉडकास्ट पर गेस्ट बनकर पहुंचे थे। उस दौरान उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में कई मुस्लिम समुदाय के लोग गुरुद्वारों की देखभाल करते हैं। मीका ने कहा, ‘जब मैं पाकिस्तान गया, तो मैंने देखा कि हमारे कई मुस्लिम भाई गुरुद्वारों में सेवा कर रहे थे और सफाई में मदद कर रहे थे। पाकिस्तान बुरा नहीं है। पाकिस्तान के लोग कहीं से बुरे नहीं हैं। ये बस पता नहीं क्यों हमें पाकिस्तान के मुसलमान खराब लगते हैं और दुबई के मुसलमान बहुत अच्छे लगते हैं। ये मुझे आज तक समझ नहीं आया।’



Source link

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles