सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए 6 अक्तूबर 2026 अहम तारीख है। आज मध्य प्रदेश पुलिस में 7,500 कांस्टेबल पदों, संघ लोक सेवा आयोग की इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा, गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम में 2,510 हेल्पर पदों और आईबीपीएस हिंदी अधिकारी भर्ती के आवेदन बंद हो रहे हैं। इसके अलावा जामिया मिल्लिया इस्लामिया में विभिन्न शिक्षण पदों के लिए भी आवेदन की अंतिम तारीख 6 अक्तूबर है। ऐसे में पात्र अभ्यर्थियों को बिना आखिरी समय का इंतजार किए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए।

2 of 7
MP Police Constable GD Recruitment 2026
– फोटो : AI Generated
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने पुलिस मुख्यालय, गृह विभाग के तहत कांस्टेबल सामान्य ड्यूटी के 7,500 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की अंतिम तारीख 6 अक्तूबर 2026 है। इनमें 700 पद विशेष सशस्त्र बल और 6,800 पद अन्य सामान्य ड्यूटी संवर्ग के हैं। सामान्यतः 10वीं/उच्चतर माध्यमिक उत्तीर्ण उम्मीदवार पात्र हैं, जबकि निर्धारित नियमों के तहत अनुसूचित जनजाति उम्मीदवारों के लिए 8वीं पास योग्यता रखी गई है। लिखित परीक्षा 19 नवंबर 2026 से प्रस्तावित है। पूरी जानकारी पढ़ें…

3 of 7
हिंदी अधिकारी की भर्ती
– फोटो : AI
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने हिंदी अधिकारी, ग्रेड ई के एक पद पर नियमित आधार पर भर्ती निकाली है। आधिकारिक विज्ञापन के अनुसार आवेदन की अंतिम तारीख 6 अक्तूबर 2026 है। उम्मीदवार की आयु 23 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए और निर्धारित विषय संयोजन के साथ स्नातकोत्तर डिग्री जरूरी है। चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा, कौशल परीक्षा एवं सामग्री लेखन अभ्यास, समूह अभ्यास और व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल हैं। पूरी जानकारी पढ़ें…

4 of 7
UPSC ESE 2027
– फोटो : AI Generated
संघ लोक सेवा आयोग की इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 6 अक्तूबर 2026 शाम 6 बजे है। आयोग ने करीब 480 रिक्तियों के लिए परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। भर्ती सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार इंजीनियरिंग शाखाओं के लिए है। मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग डिग्री रखने वाले पात्र उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा 31 जनवरी 2027 को प्रस्तावित है। पूरी जानकारी पढ़ें…

5 of 7
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
– फोटो : Freepik
गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम ने हेल्पर के 2,510 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 6 अक्तूबर 2026 रात 11:59 बजे है। उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में सरकारी मान्यता प्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की योग्यता होनी चाहिए। चयन के लिए 100 अंकों की परीक्षा होगी। अंतिम मेरिट में लिखित परीक्षा का 90 प्रतिशत और संबंधित ट्रेड के प्रशिक्षुता प्रमाणपत्र का 10 प्रतिशत महत्व होगा।
Excepteur sint occaecat cupidatat non proident
Leave a comment